फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
भदौरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक वृद्व की मौत के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास डाउन लाइन पर सोमवार की सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आधार कार्ड से मृतक की पहचान करते हुए दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

मालूम हो कि भदौरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास डाउन लाइन के किनारे सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने एक वृद्ध का शव देखा। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड से मृतक की पहचान करहिया ग्रामसभा के पिपरौली गांव निवासी लल्लन राय (60) वर्ष के रूप में करते हुए दुर्घटना की जानकारी परिवार वालों को दी और शव को कब्जे लेकर थाना ले आई। कुछ ही देर में परिवार के लोग वहां पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि लल्लन राय सुबह करीब पांच बजे अपनी बेटी के पास जाने के लिए घर से निकले थे। आशंका जताई की शायद किसी दुर्घटनावश वह ट्रेन की जद में आ गए होंगे। इस संबंध में चौकी इंचार्ज सेवराई ओमकार तिवारी ने बताया कि स्टेशन के आउटर सिग्नल के बाहर डाउन लाइन के पास एक क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना पर उसे कब्जे में लिया गया। आधार कार्ड से पहचान कर परिवार वालों को सूचना दी गई। उनके आने पर लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें