फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसो नदी में छलांग लगा वृद्ध ने की आत्महत्या

Wed, 31 Aug 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
क्ष्‍ातिग्रस्‍त पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बेसो नदी पुल से बुधवार की दोपहर एक बुजुर्ग ने बुधवार को छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वृद्ध के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ वहां इकट्ठी हो गई। ग्रामीणों के मदद से शव को किसी तरह बाहर निकाला गया। उधर घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेसो नदी पुल पर दोपहर में साइकल से जा रहे कुछ युवकों ने देखा कि एक वृद्ध पुल पर खड़ा होकर अपना कपड़ा उतार रहा है। युवक उसकी मंशा को भांप उसकी तरफ बढ़ने लगे। जब तक युवक वहां पहुंचते वृद्ध ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। यह देख कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। इससे कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। नदी से बाहर निकाले वक्त शव तार में फंस गया था। काफी प्रयास के बाद किसी तरह उसे निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुल पर उसकी लाठी, धोती और गंजी पड़ा मिला। इस तरह बेसो नदी में लगातार कूदने की यह तीसरी घटना है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि वृद्ध करीब 60 साल का है। वह कहां का रहने वाला था, कैसे यहां पहुंचा, उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। समाचार लिखे जान तक वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें