फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रनेताओं से मिलने अस्पताल पहुंचे अफसर

Sun, 03 May 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सुहवल के शिवाला में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर अनशन के दौरान उठाकर गुरुवार की देर शाम लाकर अस्पताल में भर्ती कराए गए दो छात्रनेताओं को देखने रविवार को एडीएम, एसडीएम और सीओ सदर पहुंचे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने छात्रनेताओं को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान हालत खराब होने पर सुमंत राय बागी को ड्रिप लगाया गया जबकि छात्र नेता पंकज उपाध्याय ड्रिप के लिए तैयार नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि हम जायज मांगों को लेकर अनशन कर रहे हैं। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी, तब तक वह अनशन समाप्त नहीं करेंगे।

जिला अस्पताल में पहुंचे छात्रनेता पंकज उपाध्याय और सुमंत बागी का अनशन दसवें दिन भी जारी रहा। सुबह एडीएम मुरलीधर मिश्र, एसडीएम एके सिंह और सीओ सिटी कमलकिशोर अस्पताल पहुंचे
विज्ञापन


 और अनशनरत छात्रों से वार्ता कर अनशन समाप्त करने की बात कही, लेकिन छात्र इस जिद्द पर अड़े रहे कि जब तक उनकी मांगे नहीं मान ली जाीत है, तब तक उनका अनशन समाप्त नहीं होगा।

 हालांकि सुमंत राय बागी की हालत ज्यादा बिगड़ने पर वह ड्रिप लगाने के लिए तैयार हो गया, लेकिन पंकज उपाध्याय ने ड्रीप या कोई चिकित्सा नहीं ली।

पंकज उपाध्याय ने कहा कि जिला प्रशासन हमारी मांगों की अनदेखी कर रहा है। जनप्रतिनिधि भी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं।

 आम जन की समस्याओं का समाधान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा न किए जाने से मजबूर होकर यह आंदोलन करना पड़ रहा है।

इस मौके पर विकास राय, देवेंद्र यादव, सहेंद्र राय, विकास सिंह, अनिल यादव, ऋषभ राय रामआशीष यादव, दिवाकर प्रसाद मनो राय, बचानी यादव, रविंद्र यादव, रामबाबू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें