फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: काली पट्टी बांधकर अदा की अलविदा की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। क्षेत्र में अलविदा जुमे के अवसर पर शिया समुदाय के लोगों ने गम के माहौल में नमाज अदा की। इस दौरान नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी नाराजगी जाहिर की। सैयद सलमान ने बताया कि लखनऊ से जारी फरमान के क्रम में कई मस्जिदों में कुछ लोगों द्वारा काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की गई। इसके साथ ही जारी फरमान के तहत ईद के दिन भी काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने की अपील की गई है। वहीं, नमाज के बाद लोगों ने इस्रराइल और अमेरिका के खिलाफ विरोध जताते हुए अंतरराष्ट्रीय कुद्स दिवस की वर्षगांठ मनाई। यह दिवस हर वर्ष रमजान के आखिरी जुमे को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत ईरानी इस्लामिक क्रांति के जनक अयातुल्लाह रुहुल्लाह खुमैनी के आह्वान पर हुई थी।
विज्ञापन

जनपद गाजीपुर के अल-मुन्तजर शिया जामा मस्जिद सहित जंगीपुर, पारा, सौरम, हुंडरही, माटा, बथोर, सादात और चावनपुर गनी की मस्जिदों में भी कुद्स दिवस मनाया गया। जंगीपुर स्थित मस्जिद में इमाम ने खुत्बा दिया, जिसके बाद नमाज अदा कराई गई। चावनपुर गनी निवासी रुस्तम के अनुसार, गम के माहौल को देखते हुए केवल नमाज अदा की गई। मौलाना के निर्देशानुसार ईद गम के साथ मनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें