फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 900 लोगों को अपात्र घोषित करने पर आपत्ति जताई, सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। नगर पंचायत सैदपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 900 लोगों को अपात्र घोषित करने पर आपत्ति जताते हुए सभासद सुनील यादव ने शनिवार को समाधान दिवस में डीएम अविनाश कुमार को पत्रक सौंपा। उन्होंने कहा है कि 900 लोगों को जांच किए बिना जिस तरह अपात्र कर दिया गया है उससे जरूरतमंद और पात्र आवेदकों का नुकसान हो रहा है। उन्हें बिना सोचे-समझे अपात्रता की श्रेणी में डाल दिया गया है। पात्र आवेदकों की अनदेखी न हो, इसके लिए नए सिरे से पात्रता की जांच कराकर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पत्रक में लिखा गया है कि नगरीय विकास अभिकरण के तहत 1147 लोगों ने पीएम आवास योजना के लिए पात्रता रखते हुए आवेदन किया था लेकिन डीपीआर जांच में एक ही झटके में 900 लोगों को अपात्र घोषित कर सिर्फ 247 लोगों को ही पात्रता की श्रेणी में रखा गया। इससे बड़ी संख्या में लोग योजना के लाभ से वंचित रह जा रहे हैं। उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए नए सिरे से जांच कर पात्रों को चयनित किया जाना जरूरी है। पत्रक लेने के बाद जिलाधिकारी ने जांच का आदेश देकर पात्रता रखने वाले लोगों को आवास योजना का लाभ देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें