फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सिटी इंटर कालेज में अब अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सरकार की मंशा के अनुरूप वर्तमान शैक्षिक सत्र से जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय सिटी इंटर कालेज में हिंदी माध्यम के साथ-साथ अब अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई भी शुरू हो गई। यह सुविधा उपलब्ध होने से अंग्रेजी माध्यम से कक्षा-छह से कक्षा-12 तक की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं संचालित कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार को निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

सरकार ने हाल ही में सभी जिला मुख्यालयों पर एक राजकीय विद्यालय में हिंदी के साथ अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई प्रारंभ करने की मंशा जाहिर की थी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक का एक निर्देश पत्र प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को प्रेषित किया गया। यह निर्देश जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय को भी प्राप्त हुआ है। यह निर्देश प्राप्त होते ही डीआईओएस ने अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू करने के लिए राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर को चिन्हित किया। डा. राय ने कालेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार को निर्देश दिया है कि वर्तमान सत्र में कक्षा-छह, नौ और कक्षा-11 में प्रवेश लेकर अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई प्रारंभ करा दें। प्रधानाचार्य ने बताया कि उक्त कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक छात्र कार्यालय अवधि में उपस्थित होकर प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं। शुरुआत में प्रत्येक कक्षा में साठ-साठ छात्रों का ही प्रवेश लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई कराने के लिए हमारे पास शिक्षक उपलब्ध हैं। अगर कुछ विषयों के शिक्षकों की कमी महसूस होगी तो उसकी व्यवस्था कर ली जाएगी। राजकीय सिटी इंटर कालेज में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू होने का प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों और आम नागरिकों ने स्वागत किया है। राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य राम अवतार यादव, राजकीय हाईस्कूल मखदूमपुर के प्रधानाचार्य सीपी सिंह, राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर की प्रधानाचार्या सुधा सिंह, सुधीर कुमार विश्वास, शिवानंद यादव, मंजू प्रकाश, जयप्रकाश गुप्ता, जगपत यादव, राम सिंहासन सिंह कुशवाहा, गोपीनाथ मौर्या ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अब छात्रों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा राजकीय विद्यालय में भी प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें