फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब परिषदीय स्कूलों में भी छात्र छात्राओं का किया जाएगा आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का अब प्राइवेट स्कूलों के छात्रों की तर्ज पर असेसमेंट किया जाएगा। इसके लिए समग्र प्रगति पत्र यानी (होलिस्टिक प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड) तैयार किया जाएगा। इसमें पूरे सत्र की शैक्षणिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास की गतिविधियों को शामिल किया जाएगा, जिससे बच्चों का समग्र मूल्यांकन हो सकेगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को अब होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। इसमें अंकों की जगह अब स्टार दिए जाएंगे। वहीं बड़ी कक्षाओं के छात्रों का मूल्यांकन तार्किकता, अभिरुचि और कौशल के आधार पर किया जाएगा। मूल्यांकन टोटल लर्निंग आउटकम आधारित होगा।
इस रिपोर्ट कार्ड में शिक्षक, अभिभावक और स्वयं छात्र का भी आकलन शामिल किया जाएगा। होलिस्टिक प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड यानी समग्र प्रगति पत्र में पूरे सत्र का लेखा-जोखा दर्ज रहेगा। इसमें विद्यालय की जानकारी के साथ छात्र की फोटो, माता-पिता का विवरण, यूनिक आईडी सहित सभी आवश्यक जानकारी दर्ज होगी।
विज्ञापन

छात्रों के रिपोर्ट कार्ड में पूरे सत्र की शैक्षणिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़ी गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। यह कार्ड छात्रों की प्रगति को विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैक करेगा। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सर्वजीत यादव ने बताया कि यह कार्ड अभिभावकों को उनके बच्चों की प्रगति की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसके निर्माण के लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें