फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सामूहिक विवाह में अब बेटियों को दिए जाएंगे सिंदूरदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में वधुओं को सिंधोरा (सिंदूरदान) भी दिया जाएगा। अब तक सिंदूरदान नहीं दिया जाता था लेकिन वित्तीय वर्ष 2025-26 में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की शादियों में इसे देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सिंधोरा देने के निर्णय के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में होने वाली शादियों के आयोजन पर खर्च होने वाली धनराशि भी बढ़ा दी गई है। पहले एक शादी के आयोजन पर 51 हजार रुपये खर्च होते थे। इनमें 35 हजार रुपये लड़की के खाते में दिए जाते थे। 10 हजार रुपये के उपहार और छह हजार रुपये शादी के आयोजन पर खर्च होते थे। अब एक शादी पर एक लाख रुपये रुपये खर्च किए जाएंगे। कन्या के खाते में 60 हजार, आयोजन पर 15 हजार खर्च व 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाएंगे। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 788 शादियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें