जिले में चले रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक शुक्रवार को विकास भवन परिसर स्थित सभागार में हुई। जनपद के 16 विकास खंडों की समीक्षा चार चरणों में हुई। इस दौरान कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सात ग्राम पंचायत अधिकारियों को मनरेगा उपायुक्त ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी और 11 को आरोप पत्र जारी किया गया।
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपायुक्त मनरेगा अनय कुमार मिश्रा ने बताया कि जॉब कार्ड धारकों के आधार कार्ड की फीडिंग, सहमती पत्र बैंक को प्रेषण, परियोजना की कार्यपूर्णता और एमआईएस फीडिंग के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जमानिया के अनिल कुमार, गुरूशरण, भदौरा के श्यामदेव यादव, मनिहारी के चंद्रमाराम, देवकली के सर्वजीत, रेवतीपुर के प्रवीण श्रीवास्तव, अशोक कुमार राय को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
साथ ही देवकली के राजेश यादव, सादात के अनिल कुमार राय, वीरेंद्र प्रताप, मनिहारी के राजनाथ पाल, भांवरकोल के अंगद राम, कासिमाबाद के वीरेंद्र प्रताप, बाराचवर के शिशिर कुमार सिंह, मुहम्मदाबाद के ओमप्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश भारती, मरदह के राजेश कुमार, कंचन कुमार को आरोप पत्र जारी किया गया। अगली समीक्षा बैठक में कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।प्रथम चरण में जखनिया, जमानिया, भदौरा, रेवतीपुर, दूसरे चरण में सैदपुर, सादात, देवकली, मनिहारी, तीसरे चरण में मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, बाराचवर, भांवरकोल, चौथे और अंतिम चरण में सदर, बिरनो, करंडा, मरदह के ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक हुई।