फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हटा एंबुलेंस से समाजवादी स्लोगन

Sun, 08 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
आचार संहिता का उल्लंघन करता समाजवादी एंवुलेंस।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही जनपद में बीते चार जनवरी को आदर्श आचार संहिता लग गई। आदर्श आचार संहिता के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर शहर के सार्वजनिक स्थलों से बैनर-पोस्टर हटाने का काम शुरू हो गया लेकिन अभी तक मरीजों को ढोने वाली एंबुलेंस से समाजवादी स्लोगन नहीं हटाया गया है। यहीं नहीं ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर लिखे विभिन्न पार्टी के स्लोगन की रंगाई-पुताई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता का पालन कड़ाई से कराने के लिए जनपद के सभी विधानसभाओं में उड़न दस्ते की भी तैनाती कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मिले निर्देश के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों पर लगे बैनेर, पोस्टर और होर्डिंग को हटाने का काम शुरू कर दिया है लेकिन जिला अस्पताल में मरीजों को लाने और ले जाने के लिए लगी 108 नंबर की एंबुलेंस पर अभी भी समाजवादी स्लोगन लिखा हुआ है।

सुहवलः ताड़ीघाट-बारा मार्ग के किनारे सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों से संबंधित बोर्ड अभी लगा हुआ है। एसडीएम राजकुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का हर हाल में पालन कराया जाएगा। इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भदौरा संवाददाता के अनुसार सेवराई पुलिस पिकेट के पास ही ताड़ीघाट बारा मुख्य रोड स्थित बस स्टैंड तिराहे के पास लगी विकास कार्य की होर्डिंग लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें