फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की अनदेखी से विकास संभव नहीं

Sun, 08 Mar 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर लंका में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं- पुरुषों से कम नहीं हैं। महिलाओं का सर्वांगीण विकास वक्त की मांग और जरूरत है। इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन



पंचायती राजमंत्री कैलाश यादव ने कहा कि महिलाओं की अनदेखी से विकास संभव नहीं है। हम और हमारा समाज तभी सशक्त हो पाएगा, जब हम महिलाओं का सशक्तिकरण करने में कामयाब होंगे। इस मौके पर डा. रजनी राय, विनीता सिंह, सिस्टर अल्फोंसा, फादर जान, प्रो. साधना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

 इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पतंजलि योग समिति की योग्य शिक्षिका प्रियंबदा पांडेय के आवास पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधम से मनाया गया। इस मौके पर प्रियंबदा पांडेय ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है।
विज्ञापन


महिलाओं को सुरक्षित समाज देने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाने चाहिए। उनका सर्वांगीण विकास वक्त की मांग और जरूरत है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत आदिशक्ति माता के पारंपरिक देवी गीत से हुई। कार्यक्रम में मंजू राय, मीरा मिश्र, सात्विक, सुमन, आरती, शीला, भाग्यरथी, पुष्पा आदि उपस्थित थी। समर्पण संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित गोष्ठी में तारा पांडेय ने कहा कि समाज के सभी लोगों को साथ आकर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। हमें महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।


 महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। महिलाओं को समाज में सम्मानजनक दर्जा दिलाया जाना जरूरी है। इस अवसर पर अनीता यादव, शारदा सिंह, सीमा, नाजिया, रीना गौतम, अंजू श्रीवास्तव, कमलेश, इच्छालता सिंह, वर्तिका पांडेय, सारिका सिंह, श्वेता सिंह आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें