फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशामुक्ति के लिए की पदयात्रा

Sun, 08 Mar 2015 10:55 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश को नशामुक्त करने के लिए हिंगलाज सेना की तरफ से आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क से रविवार को पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक किया गया। शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए पदयात्रा सरजू पांडेय पार्क पहुंची।
विज्ञापन



इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्रजभूषण दुबे ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों को नशे से होने वाली हानि के बारे में बताकर जागरूक करना होगा। कहा कि नशामुक्त भारत बनाने के लिए सभी को मिल-जुलकर प्रयास करना होगा। संगठन की अध्यक्ष डा. संगीता बलवंत ने कहा कि नशाखोरी से सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित होती हैैं।
महिलाएं खुद को कमजोर न समझें तथा नशा सेवन करने वालों के खिलाफ आगे आएं।

कहा कि महिलाएं दहेज, कन्या भ्रूण हत्या आदि का विरोध करें। उन्होंने महिलाओं को अत्याचार के विरुद्ध घर से बाहर निकलने का आह्वान किया। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि महिलाओं पर अत्याचार नहीं रुका तो हिंगलाज सेना आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन



अन्य वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के इस बढ़ते कदम के रास्तों में पड़े अवरोधों को खत्म करने को आगे आएं। इस दौरान नशामुक्ति के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। पदयात्रा में प्रियंवदा पांडेय, डा. अवधेश, हिमांशु मिश्र, सूबेदार यादव, गणेशदत्त, सत्येंद्र तिवारी, रामअवध बिंद, संजय, कृपाशंकर राय, श्रवण, चन्द्रशेखर, अनुराग राय, सुनील राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें