फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ रोपना ही नहीं, पौधों को पेड़ बनाना भी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधरोपण का क्रम बना हुआ है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेड़ बचाने के लिए पेड़ लगाना अति आवश्यक है। वन ही जीवन है। इस बात को सभी को याद रखना चाहिए।
विज्ञापन

रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की ओर से सौ पौधों का रोपण कियला गया। इसमें पीपल, बेल, परिजाता, शीशम, कंजी, नीम, आम, बरगद अन्य प्रकार के पौधे लगाए गए। चिकित्सा प्रभारी डा. इमाम हुसैन कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में लगातार मौसम के अनुसार पौधरोपण करते रहना चाहिए। पौधा लगाते समय उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए जिससे कि वह पेड़ बन सके। शुद्ध आक्सीजन शुद्ध वातावरण के लिए पेड़ों की रक्षा करना मनुष्य के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। इस दौरान डा. अमर कुमार, आलोक कुमार, अभिषेक उपाध्याय, संजय मिश्रा आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार सैदपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्री राजबिहारी शिक्षा समिति के तत्वावधान में 201 पौधों का रोपण किया गया। सिधौना, रामपुर, फरीदहां, खानपुर, मठसरैया, चांदपुर आदि गांवों में कार्यकर्ताओं ने नीम, बरगद, आम, पीपल, शीशम सहित अन्य प्रकार के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर अनिमेष कुमार मिश्र, अभिजीत, राहुल यादव, शुभम, रोहित मिश्र, शिवम मिश्र, विश्वास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें