फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सामान्य व सिजेरियन प्रसव...48 घंटे में नहीं हो रहा भुगतान, तीन पोर्टल से फिल्टर; दिक्कत

Tue, 01 Jul 2025 12:39 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर में प्रसूताओं को जेएसवाई के तहत मिलने वाले भुगतान में देरी का मामला सामने आया है। बताया गया कि इसकी प्रक्रिया काफी लंबी है, इसलिए देरी हो रही है। दूसरी तरफ, महिला मरीजों को निजी अस्पतालों की तरफ जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सामान्य व सिजेरियन प्रसव। - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थापित सीएचसी-पीएचसी पर सामान्य व सिजेरियन प्रसव कराया जाता है। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से सिजेरियन प्रसव के लिए महिला मरीजों को निजी अस्पतालों की तरफ रुख करना पड़ता है। प्रसूताओं को जेएसवाई के तहत होने वाला भुगतान 48 घंटे में नहीं होता है। तीन पोर्टल पर फिल्टर होने के कारण एक सप्ताह में खाते में पैसा पहुंचने का दावा किया जाता है।

विज्ञापन


गत अप्रैल और मई तक सिजेरियन प्रसव के आंकड़े देखे जाएं तो भदौरा और बरूईन में यह आंकड़ा शून्य है। जबकि चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 281 सिजेरियन प्रसव हुआ है। वहीं 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दो माह में 4156 प्रसव हुए। इनका जेएसवाई भुगतान भी लगभग 90 प्रतिशत के आसपास है, जो एक सप्ताह के अंदर हुआ है। 

अगर विशेषज्ञ चिकित्सकों की बात की जाए तो दो स्त्री रोग विशेषज्ञ, दो सर्जन और चार बेहोशी के चिकित्सक हैं। ऐसे में मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, जखनिया और सैदपुर को छोड़कर भदौरा और बरूईन में चिकित्सक न होने से यहां के महिला मरीजों को सिजेरियन प्रसव के लिए जिला मुख्यालय अथवा निजी अस्पतालों की तरफ रुख करना पड़ता है। सीएमओ डाॅ. एसके पांडेय ने बताया कि भदौरा में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात किया गया है। अन्य जगहों पर भी जल्द विशेषज्ञों की तैनाती हो जाएगी।

विज्ञापन

मंत्रा, पीएफएसएस और एसएएमएस पोर्टल पर जाता है डाटा
डीपीएम प्रभुनाथ ने बताया कि प्रसव के लिए पहुंचने वाली गर्भवती महिला मरीजों का सबसे पहले सीएचसी और पीएचसी स्तर से मंत्रा पोर्टल पर पंजीकरण किया जाता है। इसके बाद उनका डाटा ब्लॉक स्तर पर पीएफएमएस पोर्टल पर जाता है। वहां फिल्टर होने के बाद एसएएमएस पोर्टल पर जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में समय लगता है। ऐसे में प्रसूताओं को उनके खाते में एक सप्ताह में पैसा का भुगतान हो जाता है।

सिजेरियन प्रसव (अप्रैल और मई)
मुहम्मदाबाद- 9
सैदपुर में - 41
जखनिया - 13
कासिमाबाद- 14
विज्ञापन

सामान्य प्रसव (अप्रैल और मई)
सैदपुर- 465
देवकली - 312
भदौरा - 260
बिरनो- 187
कासिमाबाद- 354
मुहम्मदाबाद- 289
जमानिया- 217
मनिहारी- 231
जखनिया - 253
बाराचवर- 180
रेवतीपुर- 157
सादात- 211
करंडा- 124
भांवरकोल- 114
मरदह- 157
अर्बन पीएचसी - 35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें