फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रधान पद की 7 सीटों पर दाखिल नामांकन वैध

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाली पड़े पदों पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच का कार्य सोमवार को ब्लाॅक मुख्यालयों पर संपन्न हो गया।
विज्ञापन

छह विकास खंडों के प्रधान पद की सभी सात सीटों पर 26 और बीडीसी की एक सीट के लिए दाखिल एक नामांकन पत्र वैध पाए गए। छह ब्लाॅकों के ग्राम पंचायत सदस्य के 23 पदों के लिए दाखिल 30 में पांच पर्चे निरस्त हो गए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) गुनराज ने बताया कि भांवरकोल ब्लाॅक की कनुआन और रेवतीपुर के हसनपुर में प्रधान के पांच-पांच नामांकन हुए थे।
मनिहारी के समोगर के लिए एक, सादात के मुबारकपुर में आठ, मुहम्मदाबाद के दौलताबाद में तीन, जकरौली में दो, सैदपुर विकास खंड के ताजपुर मोलना के प्रधान पद के लिए दो पर्चे दाखिल किए गए थे। ये सभी जांच में वैध पाए गए। इसी तरह सदर ब्लाॅक के क्षेत्र पंचायत सदस्य भदेंव में वार्ड संख्या एक के लिए दाखिल एक नामांकन जांच में वैध पाया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के 23 पदों के लिए विभिन्न ब्लाॅकों में 30 में से पांच पर्चे निरस्त हुए।
विज्ञापन

11 को सुबह 10 से तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, जबकि उसी दिन तीन बजे के बाद प्रतीक आवंटन होगा। नामांकन के दौरान ब्लाॅक मुख्यालय के पास गहमागहमी रही। इस दौरान कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें