फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गड्ढे में पलटी तेज रफ्तार बुलेट, कपड़ा दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर थानाक्षेत्र के उतरौली गांव के सामने रविवार की रात ताड़ीघाट-बारा मार्ग स्थित पुलिया के नीचे गड्ढे में तेज रफ्तार अनियंत्रित बुलेट बाइक पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कपड़ा दुकानदार की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के रोने-बिलखने से वातावरण गमगीन हो गया।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर जिले के देवढियां गांव निवासी मिथलेश चौबे (45) गांव पर ही कपड़े की दुकान चलाते थे। किसी काम से वह गाजीपुर आए थे। रात में वह बुलेट से घर वापस लौट रहे थे। उतरौली गांव के सामने तेज रफ्तार बुलेट अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने घायल को रेवतीपुर सीएचसी पहुंचाया।
जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इधर दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग रात में ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए। दूसरे दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई, माता और पिता की काफी पहले मौत हो चुकी थी। वह दो भाइयों में छोटे थे। पति का शव देख पत्नी सुमन और परिवार के लोग दहाड़े मारकर बिलखने लगे। रेवतीपुर थाना प्रभारी पवन उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें