फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मनोनीत सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
सादात नगर पंचायत कार्यालय सभागार में नामित सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते जखनिया एसडीए
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के नगर निकायों में सोमवार को शासन से मनोनीत सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। साथ ही उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने की प्रतिबद्धता जताई। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के नामित पांच सदस्यों कमलेश श्रीवास्तव, संतोष पाठक, कुंवर रूपेश सिंह, सुनील गुप्ता और नंदू कुशवाहा शामिल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता की ओर से सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सरोज कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, ईओ डीके राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सादात : नगर पंचायत के नामित तीन सभासदों सुभाषलाल श्रीवास्तव, जितेंद्र कुशवाहा व शनि राजभर को जखनिया एसडीएम अतुल कुमार ने शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख धर्मदेव यादव, सभासद राजू मद्धेशिया, आजाद, शशिकांत, जित्तन आदि मौजूद रहे।
बहादुरगंज : नगर पंचायत कार्यालय परिसर में उपजिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार ने मनोनीत सभासद राजेश राजभर, रामायण प्रसाद गुप्ता एवं सोनी प्रजापति को शपथ दिलाई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता, फैजान खान, जियाउर्रहमान, हरिशंकर राय, ईओ डीके राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद : नगर पालिका परिषद के सभागार में उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने मनोनीत सभासद दिनेश अग्रवाल, रंजीत पांडेय, कमला राम व जितेंद्र गुप्ता को शपथ दिलाई। एक अन्य सभासद ओमप्रकाश गिरि बाहर होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने चेयरमैन रईस अहमद के समारोह में शामिल न होने का मुद्दा उठाया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय, विरेंद्र राय, संदीप गुप्ता, सत्येंद्र राम, ईओ रविंद्र मोहन आदि मौजूद रहे। जमानिया : उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने मनोनीत सभासद ज्योत्सना कुशवाहा, चंद्रशेखर निगम, श्री कुमार वर्मा, अवधेश बिंद को शपथ दिलाई। इस मौके पर चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, तारकेश्वर वर्मा, ईओ संतोष कुमार, राजू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें