फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा में डूबे युवक का तीसरे दिन भी पता नहीं चला, तलाशी में मिले दो शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गंगा घाट पर दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए गणेश प्रसाद (20) की तलाश में तीसरे दिन भी पुलिस और गोताखोरों के हाथ खाली रहे। युवक का अबतक पता नहीं चल सका है। वहीं, सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को गंगा से दो अज्ञात पुरुषों के शव मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर शव मॉच्युरी भेज दिया गया है। बिहार के रामगढ़ निवासी गणेश प्रसाद बीते पांच सितंबर को अपने दादा के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के साथ जमानिया के बडेसर घाट पहुंचे थे। दाह संस्कार से पूर्व गंगा में स्नान करते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और तेज धारा की चपेट में आकर बह गए। सोमवार को तीसरे दिन भी पीएसी के जवानों व गोताखोरों ने काफी दूर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन गणेश प्रसाद का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इसी खोजबीन के दौरान पुलिस को नदी से दो अज्ञात पुरुषों के शव तैरता मिला। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाकर शिनाख्त में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा में डूबे युवक की खोजबीन में पुलिस और पीएसी की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। नदी के तेज बहाव के बीच सर्च ऑपरेशन जारी है। अभियान के दौरान दो अज्ञात शव मिले हैं, जिनके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें