फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कारण बताया नहीं, निरस्त कर दी 953 युवाओं की फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रोजगार पाने के लिए बेरोजगार लगातार उद्योग विभाग में आवेदन कर रहे हैं। बैंकों की ढिलाई से 476 फाइलें अब भी भिन्न-भिन्न कारणों से अटकी हैं। वहीं 953 युवाओं की फाइलें बैंकों ने बिना कारण बताए ही निरस्त कर दी हैं, जबकि 2071 आवेदन में से मात्र 934 युवाओं को ही रोजगार करने के लिए लोन स्वीकृत हो सका है। इससे उद्योग विभाग को जो लक्ष्य मिला है वह पूरा नहीं हो पा रहा है। हर महीने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षा में संपन्न होती है। यहां बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि युवाओं को अधिक से अधिक लोन दिया जाए, लेकिन बैंकों की ओर हीलाहवाली के चलते अधिकांश युवाओं की फाइलें बिना कारण बताए ही निरस्त कर दी जातीं हैं। इससे युवाओं को विभाग से लेकर बैंकों के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में अब तक 957 युवाओं की ऋण की फाइलें बैंकों ने निरस्त कर दी हैं, जबकि 476 युवाओं की फाइलों को बैंकों में लंबित है, जिससे उनको लोन नहीं मिल पा रहा है। सीएम युवा उद्यमी योजनाओं के तहत जिले के 1700 युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग विभाग को लक्ष्य मिला है। विभाग अपना लक्ष्य पूरा करने को लगातार आवेदनों को पास करके बैंकों को भेज रहा है।
विज्ञापन

बैंक जांच पड़ताल करके युवाओं का लोन स्वीकृत कर दें तो लक्ष्य समय से पहले पूरा हो जाएगा। हालांकि अभी चार माह का समय है और इस दौरान लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। -प्रवीण मौर्या, उपायुक्त उद्योग, गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें