फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कार्य हुआ नहीं, कर दिया 10.49 लाख का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के रेवतीपुर ब्लॉक के हसनपुरा गांव में विकास कार्य कराए बगैर ही भुगतान कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विकास कार्य के नाम पर 10.49 लाख का भुगतान किया गया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जनता दर्शन में डीएम अविनाश कुमार से की है। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ रमेशचंद उपाध्याय ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है। हसनपुरा के शिकायतकर्ता राम भवन राय का आरोप है कि सीसी सड़क के उच्चीकरण, सीसी निर्माण कार्य, आरसीसी बेंच व तीन हैंडपंप के रिबोर का कार्य होना था। इन कार्यों के होने से पहले ही 10 लाख 49 हजार 985 रुपये का भुगतान कर दिया गया। जब जनता दर्शन में डीएम अविनाश कुमार के यहां बकायदे शपथ-पत्र पर इस मुद्दे को उठाया गया तो आनन-फानन में निर्माण कार्य करा दिया गया। जो कार्य कराए गए हैं, वह मानक व गुणवत्ता के अनुरुप नहीं हैं। इससे भ्रष्टाचार व सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका बलवती हो रही है। इसलिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए। इसके लिए ग्राम प्रधान व सचिव को दोषी ठहराया गया है। वहीं ग्राम प्रधान ऋषिकेश राय ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। काम हुआ है, उसी का भुगतान किया गया है। सचिव जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रनिंग पेमेंट हुआ है कुछ कार्य बाकी है उसे जल्द करा दिया जाएगा। डीपीआरओ रमेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें