सत्याग्रह में बोलते पदाधिकारी रमेश पाल।
किसानों, गरीब, मजदूर, छात्र, नवजवानों की मांगों को लेकर भाकपा के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को दूसरे दिन सरजू पांडेय पार्क में सत्याग्रह जारी रहा। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि 70 वर्षों की आजादी के बाद समाज के बहुत छोटे वर्ग के लिए चमकता भारत है। श्रमजीवी मेहनतकश आवाम अभिशप्त जीवन जीने को विवश है। औद्योगिक घरानों का अधिकार होना हैै।
उन्होंने कहा कि युवा समुदाय नौकरी के अभाव में अवसादग्रस्त हो रहा है। कहा कि युवा भारत की चर्चा देश के प्रधानमंत्री करते रहते हैं। सत्याग्रह में पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, सह सचिव जनार्दन राम, रामअवध, किसान सभा के प्रांतीय मंत्री राजेंद्र यादव, अंगद, रामशब्द, दुर्गा यादव,
श्यामाप्रसाद, फूलमैन, रामजन्म, राजबहादुर सिंह, रामलाल, राम शुक्ला, रामकेर यादव, राजदेव यादव, मोहन प्रसाद, रामसुख चौहान, मनोज सिंह, सुरेंद्र यादव, हरिनाथ प्रजापति, अवधनारायण, अखिलेश राय, सुबेदार यादव एवं अंबिका चौहान ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामा यादव एवं संचालन रमेशचंद्र पाल ने किया।