फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घूंघट और हिजाब में सराफा की दुकानों में नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सर्राफा व्यापार मंडल ने सर्राफा की दुकानों में मास्क, हेलमेट, घूंघट, बुर्का व हिजाब पहनकर आने वालों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। चोरी और लूट की घटनाओं को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्राफा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप वर्मा ने बताया कि, प्रदेश के साथ ही जिले में सर्राफा की दुकानों पर मास्क, हेलमेट, घूंघट, बुर्का व हिजाब पहने अपराधी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सर्राफा व्यापारियों के बीच ऐसे लोगों को लेकर काफी असहजता महसूस करते हैं।
इस स्थिति को देखते हुए सर्राफा व्यापार मंडल की तरफ से जल्द ही ऐसे लोगों को सर्राफा की दुकानों प्रवेश पर रोक लगाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए इस माह के अंत तक संगठन के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक कराई जाएगी। इस बैठक में इसको लेकर ठोस कदम उठाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सर्राफा व्यापारियों में सुरक्षा को बढ़ाना और दुकानदारों तथा ग्राहकों के बीच विश्वास स्थापित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें