फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नौ ट्रांसफाॅर्मर चोरी, दो लाइनमैन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। नोनहरा थाना क्षेत्र के वासदेवपुर व बेनखागर फीडर से नौ ट्रांसफाॅर्मर चोरी हो गए हैं। इन दोनों फीडरों के छह गांवों से ट्रांसफाॅर्मर गायब हुए है। विभागीय जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बिजली निगम के उपखंड अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम दो लाइनमैन शिव कुमार राम व रमेश राम पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पारा गांव के उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार ने तहरीर देकर बताया कि पर उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी फीडर वासुदेवपुर और बेनखागर से 9 ट्रांसफाॅर्मर गायब हुआ है। इसमें मीरानपुर कंपोजिट विद्यालय, महवी कमालपुर लोधी विद्यालय के पास, रुकुन्दीपुर, विसुनपुरा हुस्सेपुर कोठिया, चकवाहिद और करवनियां गांवों से ट्रांसफाॅर्मर गायब हुए हैं।
इनमें मीरानपुर कंपोजिट विद्यालय व महवी कमालपुर लोधी विद्यालय के पास एक 10 केवीए, रुकुन्दीपुर से दो 10 केवीए, विसुनपुरा हुस्सेपुर कोठिया से एक 10 केवीए, चकवाहिद से तीन 10 केवीए और करवनियां स्थित स्टेट ट्यूबवेल से एक 25 केवीए ट्रांसफाॅर्मर शामिल हैं।
विज्ञापन

विभागीय जांच में ट्रांसफाॅर्मर की चोरी में लाइनमैन विसुनपुरा हुस्सेपुर कोठिया निवासी शिवकुमार राम और बेनखागर फीडर पर तैनात बानाडीह निवासी रमेश राम की संलिप्तता सामने आई है। मामले की विभागीय जांच पूर्ण कर ली गई है और रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए। बिजली निगम के पारा उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार की तहरीर पर दोनों लाइनमैन शिवकुमार राम और रमेश राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।कबाड़ में खपाते थे चोरी किए हुए ट्रांसफाॅर्मर

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के वासदेवपुर व बेनखागर फीडर से नौ ट्रांसफाॅर्मर चोरी होने के मामले में अंदरखाने से जो कहानी निकलकर आ रही है, उसके अनुसार चोरी के ट्रांसफाॅर्मरों को कबाड़ में खपाया जाता था।

वहीं यह मामले में अब प्राथमिकी दर्ज हो गई है, इसलिए विवेचना में कबाड़ के दुकानों को भी पुलिस खंगालने का काम करेगी। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि पांच से 10 किलोवाट के कनेक्शन के लिए जो आवेदन किए जाते थे। लाइनमैन उनसे सीधे बात कर पुराने ट्रांसफाॅर्मर लगा देते थे।

जांच रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल

गाजीपुर। नौ ट्रांसफाॅर्मरों के चोरी के प्रकरण में जांच रिपोर्ट के आधार पर नोनहरा थाने में दो लाइनमैनों लाइनमैन शिव कुमार राम व रमेश राम पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस कार्रवाई के पीछे बिजली निगम की जांच रिपोर्ट का हवाला दिया जा रहा है। ऐसे में जांच रिपोर्ट पर कई सवाल उठ रहे हैं। पहला सवाल यह है कि आखिर केवल लाइनमैन अपने स्तर से ट्रांसफाॅर्मर चोरी जैसी बड़ी घटना को अंजाम कैसे दे सकते हैं। दूसरा सवाल यह है कि जब ट्रांसफाॅर्मर गायब हो रहे थे, तो एसडीओ, जेई व किसी बड़े अभियंता को भनक तक क्यों नहीं लगी। ऐसे में जांच पर सवाल उठ रहे हैं।

13 खंभों से 33 केवी के तार चोरी

दिलदारनगर। थाना क्षेत्र में रक्सहा बाईपास मार्ग पर अज्ञात चोरों ने पोल से बिजली की तार चोरी कर लिया। ठेकेदार शाहनवाज ख़ां ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बिजली निगम में ठेकेदारी का कार्य करते हैं। उनके द्वारा रकसहा जाने वाली सड़क पर कुल 13 पोल पर 33 केवी लाइन का तार खींचा गया था। कार्य अधूरा था और विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ था। लगाए गए तार की चोरी कर ली गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जहां से ट्रांसफाॅर्मर चोरी हुए हैं वहां लाइन कई सालों से बंद थी। अब वहां एलटी लाइन से बिजली जा रही है। इससे ट्रांसफाॅर्मर कब चोरी हुआ इसकी सही जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। - अनिल वर्मा, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें