फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नौ प्राथमिक और तीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में जर्जर होने के बाद ध्वस्त कराए गए परिषदीय विद्यालयों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिले को 2 करोड़ 26 लाख से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

इस धनराशि से 9 प्राथमिक एवं 3 उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवनों का पुनर्निर्माण होगा। विभाग की ओर से जल्द ही प्रबंध समिति के खाते में निर्धारित धनराशि भेजी जाएगी।
प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही परिषदीय विद्यालयों की तस्वीर बदलने का कार्य किया जा रहा है। जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक एवं 454 कंपोजिट विद्यालय हैं।
विज्ञापन

इनमें विभिन्न विकास खंडों में जर्जर हो गए विद्यालयों को ध्वस्त कराया गया है। इनके ध्वस्त होने के कारण विद्यालयों का संचालन अतिरिक्त कक्षा-कक्षों में किया जा रहा है। इससे पठन-पाठन में दिक्कत हो रही थी। काफी समय से विद्यालयों के पुनर्निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही थी।
इसके तहत पूर्व में कई ब्लाकों में स्थित 94 प्राथमिक एवं पांच उच्च प्राथमिक सहित 99 विद्यालयों का पुनर्निर्माण कराया गया है। इसी क्रम में 12 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय का पुनर्निर्माण 2 करोड़ 26 लाख 50 हजार से अधिक की धनराशि से कराया जाएगा।
9 प्राथमिक के लिए एक करोड़ 38 लाख 19500 एवं 3 उच्च प्राथमिक विद्यालय 88 लाख 32 हजार से बनेंगे। इस पर 15 लाख 35 हजार 500 की लागत आएगी। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय का पुनर्निर्माण 29 लाख 44 हजार से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें