फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टाईब्रेकर में नेहरू स्टेडियम ने 6-5 से मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से जूनियर वर्ग के बालकों की हॉकी एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में सोमवार को किया गया। हॉकी का फाइनल नेहरू स्टेडियम एवं करमपुर के बीच खेला गया। टाईब्रेकर में नेहरू स्टेडियम ने 6-5 से बाजी मार ली।
विज्ञापन

भारोत्तोलन के 45 किग्रा भार वर्ग में शिवम पहले, गोल्डेन पासवान दूसरे और पवन चौहान तीसरे, 49 किग्रा में अमन प्रथम, दीपक द्वितीय और सोहेल तृतीय, 55 किग्रा में राजरतन पहले, मुकेश दूसरे और सनी तीसरे, 61 किग्रा में सूर्यांश कुशवाहा प्रथम, हिमांशु द्वितीय एवं रंजीत तृतीय तथा 67 किग्रा भारवर्ग में विशाल पहले, अभय यादव दूसरे और शिवांद को तीसरा स्थान मिला। 75 किग्रा में आशीष चौधरी पहले, संजीव दूसरे और नितिन गुप्ता तीसरे, 81 किग्रा में सतीष यादव प्रथम, संदेश थापा द्वितीय, विकास तृतीय, 89 किग्रा में गोलू चौहान पहले, प्रवीण दूसरे और धीरज तीसरे, 96 किग्रा में दिव्यांश राय प्रथम, गोविंद द्वितीय और आशु यादव तृतीय एवं 102 किग्रा भार वर्ग में दिव्यम उपाध्याय पहले, हर्ष राय दूसरे और विद्यांशु राय तीसरे स्थान पर रहे। हॉकी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में करमपुर ने अठगांवा को 3-1 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में नेहरु स्टेडियम ने कालभैरव भुजहुआ को आसान मुकाबले में 3-0 से पराजित किया। क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता में 10 टीम एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कुल 53 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वॉलीबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल में सौरी वॉलीबाल क्लब ने 52-43 से नेहरु स्टेडियम को पराजित किया।
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता का संचालन इंद्रदेव, हाकी प्रशिक्षक बृजेश कुमार की देख-रेख में हुआ। निर्णायक के रुप में बृजेश यादव, करन कुमार, नीरज रावत, प्रियांशु मौर्या, राहुल पाल, आदित्य यादव, आरजू थे। भारोत्तोलन प्रतियोगिता का संचालन प्रशिक्षक प्रदीप राय की देख-रेख में हुआ। निर्णायक के रुप में विरेंद्र कुमार, सुधीर शांडिल्य, मृत्युंजय राय, नीलम पटेल, अंजली पटेल थीं।
वॉलीबाल प्रतियोगिता प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह की देखरेख में हुई। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम विनोद जोशी एवं विशिष्ट अतिथि सचिव उ.प्र. ओलंपिक संघ अमित राय़ थे। इस अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव, पारसनाथ सिंह, विनोद शर्मा, योगेंद्र कुमार, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, संगीता यादव, अंजनी वर्मा, मो. मोईन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें