फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में नौ घायल, सात गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के बेमुआ गांव में गुरुवार की देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट व बवाल हो गया। इसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर 23 नामजद एवं 45 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। साथ ही सात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

बेमुआ गांव में एक युवक अपने बकरी को लेकर सिवान की ओर से जा रहा था। इसी बीच एक मकान के बाहर खड़ा कुत्ता युवक को काटने के लिए दौड़ा लिया। वह बचाव के लिए डंडे से कुत्ते को मारने का प्रयास करने लगा। यह देख कुत्ता पालक युवक पर भड़क गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धक्का देना लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार मुकदमा दर्जकर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

ये हुए घायल
रामजी राम, रामाशंकर राम, अच्छेलाल, गोविंद राम, धरमशीला, राम इकबाल कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें