फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चैंपियनशिप के लिए नौ बॉक्सरों का चयन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्र के गैवीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में शनिवार को जिले के सीनियर वर्ग के पुरुष बॉक्सरों का ट्रायल हुआ । इस मौके पर कुल नौ बॉक्सरों का चयन हुआ। मुख्य चयनकर्ता मुनीब सिंह यादव ने बताया कि यह ट्रायल गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। इसमें विभिन्न क्लबों के 28 सीनियर बॉक्सरों ने प्रतिभाग किया। 48 किग्रा में सूर्यजीत यादव, 51 किग्रा में संजीव कुमार, 54 किग्रा में हरिओम, 60 किग्रा में विष्णुप्रकाश पाल, 67 किग्रा में रिषभ यादव, 75 किग्रा में अंकित सिंह यादव, 80 किग्रा में ध्रुव कुमार गुप्ता, 86 किग्रा में मुहम्मद सद्दाम खांन और 92 किग्रा में मुहम्मद अजहर खांन का चयन जिले की टीम में हुआ।
विज्ञापन

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में आगरा के बोस्टन पब्लिक स्कूल में 17 से 19 नवम्बर तक आयोजित प्रथम एलीट मेंस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। बॉक्सिंग टीम कोच जयहिंद यादव के नेतृत्व में 16 नवम्बर को औड़िहार रेलवे जंक्शन से आगरा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें