गाजीपुर। जिला शिक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में यह बात सामने आई की जिलाधिकारी द्वारा कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स के संतृप्तिकरण करने के मामले में चार ब्लाक फिसड्डी रहे। हालांकि इसके लिए भांवरकोल, कासिमाबाद, देवकली और बिरनो के खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही यथाशीघ्र कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को कायाकल्प के 16 पैरामीटर्स, 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को कहा।