फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल मवेशी के इलाज को लेकर एनएच-29 पर लगाया जाम

विज्ञापन
बरही बाजार में घायल मवेशी के साथ ग्रामीण और पुलिस अधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मरदह/बिरनो। थाना क्षेत्र के बरही बाजार में रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल मवेशी के इलाज और सड़क पर सैकड़ों की संख्या में बैठे गोवंश मवेशियों की व्यवस्था के लिए रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एनएच-29 पर बांस-बल्ली रखकर जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक ऑटो का शीशा भी तोड़ दिया। जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक घंटे बाद पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को खदेड़कर जाम हटवाया। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों को बुलाकर घायल मवेशी का इलाज कराया। तब जाकर मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में गोवंश मवेशी एनएच-29 पर बरही बाजार में बैठे रहते हैं। कई बार पशुपालन विभाग से लेकर उच्चाधिकारियों से मवेशियों को गौशाला भेजने की शिकायत की गई लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इन मवेशियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। शनिवार की रात सड़क पर बैठे दो मवेशियों को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे दोनों मवेशियों के पैर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने सुबह मवेशियों की दुर्दशा देखी तो आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। थानाध्यक्ष शरदचंद त्रिपाठी ने बताया कि शासन की ओर से प्रतिबंध के दौरान सड़क जाम करना गलत है। जाम करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें