फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताजपुर डेहमा/दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर (रानी) गांव के पास एक मस्जिद के पास रविवार को तालाब में डूब जाने से करिश्मा (12) की मौत हो गई। जानकारी के बाद ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला। गांव की राजभर बस्ती निवासी सदानंद राजभर की पुत्री दोपहर में अपनी सहेलियों के साथ तालाब में नहाने गई थी। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई तथा डूब गई। सहेलियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पानी से बाहर निकाल कर परिजन आनन-फानन में उसे लेकर चिकित्सक के यहां गए लेकिन चिकित्सक ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां झुनिया देवी रो-रोकर बेहाल है। इस घटना के बाद राजभर बस्ती में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें