गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिले 21 प्रवासी 27 से 29 मई के बीच जिले में आए हैं। इनको रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। सभी का सैंपल 28 से 30 मई के बीच जांच के लिए भेजा गया। इन संक्रमितों में मनिहारी ब्लाक के सुजानपुर का रहने वाला एक व्यक्ति 29 गई को सऊदी अरब से लखनऊ के रास्ते गाजीपुर आया था। रिपोर्ट आने के बाद इनको इलाज के लिए एंबुलेंस से मुहम्मदाबाद कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है।
देखा जाए तो जिला प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग ने कोरोना संक्रमण से लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। जिले के तीन तहसीलों में 760 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों के न केवल इलाज की व्यवस्था की गई है, बल्कि बहुत जल्द यहां कोरोना संक्रमण के जांच की भी सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। ऐसे में अब सैंपल जांच के लिए अन्यत्र नहीं भेजना होगा और न ही उपचार के लिए मरीजों को दूसरी जगह जाना पड़ेगा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 3296 संदिग्धों की सैंपलिंग की है। इसमें से 2417 का रिजल्ट आ चुका है। 2374 लोग निगेटिव और 143 पॉजिटिव मिले हैं। अभी भी 764 लोगों का रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले 24 घंटे में 784 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा है।
आज मिले कोरोना संक्रमितों में गाजीपुर के एकरा सादात का एक, जमानिया तहसील के मंझरिया का एक, कासिमाबाद तहसील के हबीबपुर का एक, भांवरकोल ब्लॉक के सुखडेहरा का एक, दिलदारनगर का एक, जखनियां तहसील के वृंदावन गांव के चार, मुहम्मदाबाद के पक्काइनार का एक, मनिहारी के सुजानपुर का एक और कासिमाबाद के सूरवत गांव का एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसी क्रम में जखनियां के दो, सैदपुर तहसील के छपरा खानपुर के चार, जखनियां तहसील के रामबन के एक तथा मुहम्मदाबाद तहसील का एक व्यक्ति शामिल है।