फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Thu, 14 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बलिया सांसद भरत सिंह ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम राजभर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष राय, इंद्रजीत, सचिव जयप्रकाश यादव, सहसचिव मुन्ना यादव, कोषाध्यक्ष

अरुण श्रीवास्तव को शपथ दिलाई। इस दौरान सांसद भरत सिंह ने कहा कि यह शहीदों की धरती है। उन्हें पहली बार अधिवक्ताओं को शपथ दिलाने का मौका मिला है। अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की धुरी हैं। लोगों को न्याय दिलाने में
विज्ञापन


इनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने अधिवक्ताओं की मांग पर अपनी निधि से दीवानी न्यायालय परिसर में शुद्ध पेयजल के लिए प्लांट लगवाने और तहसील मुख्यालय पर शौचालय निर्माण कराने की घोषणा की। मुहम्मदाबाद

तहसील में आपदा राहत वितरण में गड़बड़ी एवं घोटाले को लोकसभा में उठाने की बात कही। इस अवसर पर सिविल जज (जूडि) नंद कुमार, प्रथम अपर सिविल जज (जूडि) जगन्नाथ, चंद्रप्रकाश राय, सच्चितानंद राय, आलोक कुमार

राय ने विचार प्रकट किया। सरस्वती शिशु मंदिर मुहम्मदाबाद के बच्चियों सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समाजसेविका मीरा राय को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निवर्तमान सचिव आलोक
विज्ञापन


कुमार राय ने छह सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अक्षयलाल गुप्ता, राजकिशोर अग्रवाल, प्रेमशंकर राय दयाशंकर दूबे, पीपी राय, ओमप्रकाश उपाध्याय, कृपाशंकर राय, प्रमोद राय, रामजी गिरि, बासुदेव पांडेय आदि लोग

उपस्थित थे। अध्यक्षता हदयनाथ श्रीवास्तव एवं संचालन ज्ञानचंद्र राय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें