फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत में लापरवाही बरतने पर गिरेगी गाज : एमडी

विज्ञापन
रौजा वर्कशॉप में निरीक्षण करते पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार शनिवार को जनपद पहुंचे। उन्होंने विद्युत कार्यशाला, सर्किल ऑफिस लालदरवाजा व रौजा वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि ट्रांसफाॅर्मर रिपेयरिंग में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विद्युत कार्यशाला की समीक्षा बैठक में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने कहा कि ट्रांसफाॅर्मरों की गुणवत्ता खराब होने से उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत की जाए, उनकी गुणवत्ता बेहतर व मानक के अनुसार हो। उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति देना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग और रखरखाव के कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। साथ ही अनुरक्षण माह के तहत चल रहे कार्यों के प्रगति की जानकारी ली और कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। संविदा कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्य के दौरान सेफ्टी किट पहनना अनिवार्य है। चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। वहीं सबसे पहले एमडी ने रौजा वर्कशाॅप का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

लोकेटर मशीन से मिलेगा फाल्ट-गाजीपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने बताया कि जनपद में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए 33/11 केवी फॉल्ट डिटेक्शन मशीन (लोकेटर मशीन) की व्यवस्था की गई है। इस तकनीक से अब बिजली फाल्ट तुरंत खोज निकालना आसान होगा और उपभोक्ताओं को घंटों तक बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें