क्षेत्र के राघोपुर गांव में गुरूवार की दोपहर एनडीआरएफ के वायरलेस पर सूचना आई की रघुनाथपुर बांड़ में दर्जन भर से अधिक लोग डूब रहे हैं। इस पर एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर दिनकर त्रिपाठी तत्काल हरकत में आ गए। अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाढ में फंसे लोगों मुराही तेतरी रीना रूना फलमती कन्हैया ओम प्रकाश सहित अन्य लोगों को बाहर निकाला।
इस रेस्क्यू टीम में एएसआई नीम सिंह भाटी एम मुत्थु कुमार राजेश कुमार दिलीप राय रवि कुमार जय भगवान रिनील कुमार शामिल रहे। इस संबंध में असिस्टेंट कमांडेट नरेंद्र कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने रघुनाथपुर से 115 एवं रेवतीपुर से 50 लोगों को निकाला है। करीब 630 से अधिक विरऊपुर हसनपुरा, नगदीलपुर रामपुर परमानंदपुर गांव में खाने का पैकेट तथा दवा वितरित किया गया है।