फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एनसीसी कैडेट्स ने ली नशामुक्ति की शपथ ‘बी’ प्रमाण पत्र भी किए गए वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार को हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानिया में 91 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कर्नल अमर सिंह ने कहा कि नशीली दवाएं समाज के लिए गंभीर खतरा हैं। एनसीसी कैडेट्स देश का भविष्य हैं। उन्हें समाज में नशे के खिलाफ मजबूत दीवार बनकर खड़ा होना चाहिए।
शपथ केवल औपचारिकता न हो, बल्कि व्यवहार में परिवर्तन का माध्यम बने। एएनओ कैप्टन डॉ. अंगद तिवारी ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि यह अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों का भी पाठ पढ़ाती है। नशे के खिलाफ कैडेट्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस मौके पर बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया और सामूहिक रूप से नशे को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सभी कैडेट्स ने शपथ ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम के अंत में एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा में सफल कैडेट्स को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
प्रमाण पत्र पाकर कैडेट्स के चेहरे पर गर्व और आत्मविश्वास की झलक साफ दिखाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि ‘नशे को ना कहें और एक स्वस्थ, सशक्त एवं जिम्मेदार राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें