फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ सड़क पर उतरे

Mon, 28 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ तिरंगा व स्वाभिमान यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर भारत माता की जय का नारा लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने वालों का वे पुरजोर विरोध करेंगे।
विज्ञापन


भाजयुमो और भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा सैदपुर कोतवाली से शुरू होकर रानीचौक, हरी चौराहा, उत्तर बाजार होते हुए तहसील गेट पर पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा कोतवाली के पास पहुंची जहां सभा हुई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र विरोधी नारे लगाकर और बयान देकर माहौल खराब करने वालों को देश की जनता माफ नहीं करेगी।

भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रविरोधी ताकतों का पुरजोर विरोध करेंगे। अध्यक्षता ओमप्रकाश पाठक और संचालन सुमन कमलापुरी ने किया। इस  मौके पर अनुराग जायसवाल, देवब्रत चौबे, नवीन अग्रवाल, अविनाश चन्द्र बरनवाल, विकास, सुधीर पाटिल, सूरज, राधेश्याम मोदनवाल, हरिशरण वर्मा, अभिषेक जायसवाल, दरोगा सेठ, गनपत वर्मा, अंकित वर्मा, आदित्य, रवि जायसवाल, सचिन जायसवाल, निशांत जायसवाल आदि मौजूद रहे। व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह बिस्टिक पानी की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें