फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक देख नम हुईं आंखें

Fri, 06 Nov 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज स्थित सनबीम स्कूल का चौथा वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने शहीद कर्नल एमएन राय पर लघु नाटिका प्रस्तुत किया। राष्ट्रभक्ति पर आधारित इस नाटक को देख लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके अलावा अन्य प्रस्तुतियों की भी लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन



नाटक संस्कार की प्रस्तुति प्रेरक रही। इसमें गलत संगत में पड़कर घर छोड़ने वाले छात्र की परेशानियों और पश्चाताप को दिखाया गया। नाटक में अनुराग, अनुपमा, देवांश, अभिषेक, अमृत, प्रियांशु, अदिति, आकिब ने किरदार निभाया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा सकीबा, प्रशांत राय और आदेश गुप्ता ने किया।


प्रधानाचार्या सीमा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर शिक्षण गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिले में जन्मे कर्नल राय के बलिदान को लोगों ने याद किया। स्वर मंथन कार्यक्रम में गीतांजलि, अभिषेक, अशुंमान, पंकज, यशांशी, आदित्य, अंजलि, पूजा ने संगीत प्रस्तुत किया। सनबीम स्कूल के डायरेक्टर हर्ष मधोक और अनुभा सिंह एडिशनल डायरेक्टर क्यू सीजी मुख्य अतिथि रहीं। नवीन सिंह ने स्वागत किया। केपी सिंह ने आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें