फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन पार्टनर का मर्डर: रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने मुंबई से आया बॉयफ्रेंड, आखिर क्यों ईंट से फोड़ दी खोपड़ी?

Mon, 26 Jan 2026 09:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर गिरफ्तार करने के साथ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
लिव इन पार्टनर की दर्दनाक हत्या - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर स्थित कोतवाली के बेयपुर देवकली गांव में रविवार को एक युवक ने युवती के सिर पर ईंट पर वार कर हत्या कर दी। दोनों कई दिनों से मुंबई में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। करीब दस दिन पूर्व युवती नाराज होकर घर चली आई थी, उसे वापस ले जाने के लिए आरोपी आया था। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर गिरफ्तार करने के साथ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि बेयपुर देवकली गांव निवासी सर्वेश यादव ने तहरीर देकर जानकारी दी कि बहन रिंता यादव (25) और वाराणसी के चौबेपुर निवासी राजीव यादव से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। दोनों मुंबई में साथ रहते थे। करीब दस दिन पूर्व रिंता यादव घर चली आई थी। 
विज्ञापन

इधर, सुबह पहुंचा सर्वेश यादव बहन पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। इसी दौरान दोनों कहासुनी हुई। आरोपी ने बहन के सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि मृतका के भाई सर्वेश यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर पुलिस ने आरोपी राजीव यादव को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें