फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धारदार हथियार से वारकर किसान की हत्या, ट्यूबवेल पर सोते समय वारदात को दिया गया अंजाम

Sun, 29 May 2022 05:15 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर

सार

गाजीपुर के गौसपुर बुजुर्गा में बीती रात ट्यूबवेल पर सोए एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
मृतक के घर में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के गौसपुर बुजुर्गा गांव स्थित ट्यूबवेल पर शनिवार रात सो रहे किसान की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी रामबदन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मृतक की पत्नी से पूछताछ की। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस वारदात की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के शहर कोतवाली गांव निवासी विक्रमा यादव (60) शनिवार रात घर से करीब सौ मीटर दूरी पर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने गए थे। सुबह ग्रामीण जब ट्यूबवेल पर पहुंचे तो विक्रमा  को चारपाई पर खून से लथपथ देखा। सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

आननफानन परिजनों ने विक्रमा यादव को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर एसपी रामबदन सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक की पत्नी गिरजा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमा यादव के छोटे भाई की पत्नी मंसा देवी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

दो बाइकों पर पांच से छह की संख्या में थे हमलावर
ग्रामीणों ने बताया कि देर रात करीब एक बजे के आसपास दो बाइक पर सवार पांच से छह की संख्या में लोग पहुंचे थे। कुछ दूरी पर बाइक खड़ी करके ट्यूबवेल पर गए थे। वह कौन लोग थे और कहां से आए थे। इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मृतक की चारपाई के नीचे से शराब की बोतल भी बरमाद हुई है। इधर, पुलिस बाइक सवारों को चिन्हित करने में जुटी हुई है। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें