फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : गाजीपुर में किन्नर की गोली मारकर हत्या, बीच बाजार में बदमाशों ने एक फायर से खोल दी खोपड़ी; फोर्स तैनात

Sun, 29 Dec 2024 03:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News : यूपी के गाजीपुर में इस सनसनीखेज वारदात रविवार को अंजाम दिया गया। नंदगंज बाजार में गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी के फुटेज के माध्यम से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नंदगंज बाजार में जुटी भीड़ और किन्नर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के नंदगंज बाजार के चोचकपुर मोड़ के समीप कपड़े की दुकान में अज्ञात बदमाशों ने एक किन्नर को गोली मार कर हत्या की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश ने कुल चार राउंड फायरिंग की थी। 

विज्ञापन



बरहपुर गांव निवासी हर्ष उपाध्याय उर्फ गंगा किन्नर (25) रविवार को अपनी स्कॉर्पियो से नंदगंज बाजार आए। एक दुकान पर कपड़ा खरीद रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने गंगा किन्नर की सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने कहा कि एक बदमाश बाजार में आया और गंगा किन्नर पर फायर कर चला गया। गोली लगने से रंगा की माैत हो गई है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।




 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बदमाश बाइक से बाजार में आया था। दुकान में घुसकर उसने जींस दिखाने की बात कही। दुकानदार जैसे ही आलमारी से जींस निकालने के लिए मुड़ा वैसे ही बदमाश ने किन्नर के ऊपर दो फायरिंग कर दी और वहां से बाहर निकल आया। गोली की आवाज सुन माैके पर हड़कंप मच गया। उसने बाजार में दहशत फैलाने के लिए भी फायरिंग की। तीन दुकान के बाद एक गली में घुस कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें