फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 5 माह बाद दर्ज हुआ हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर पांच माह बाद बुधवार को स्थानीय पुलिस ने बेटे की हत्या के मामले में मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी मराछी देवी ने बेटे की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए न्यायालय से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता मराछी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्र कन्हैया राम गत सात अगस्त 2024 को अपनी बहन के घर देवकली थाने के रामपुर मांझा गांव गया था।
दूसरे दिन बहन के घर से भवानीपुर के लिए सुबह आठ बजे निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। गत 11 अगस्त की रात 10:31 बजे नाती यशवंतराज ने बताया कि पुत्र कन्हैया राम का शव सोन्हौली शराब ठेके से करीब 100 मीटर दूर धान के खेत के बीच में संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

बाईं आंख के किनारे चोट के निशान थे। उसने कहा कि कन्हैया की हत्या की गई है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें