फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए मुक्तेश्वर श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन बुधवार को जिला पंचायत सभागार में हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, जिला मंत्री जनार्दन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस वर्मा व संप्रेक्षक के पद पर बालकृष्ण सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसपी डॉ. ईरज राजा ने हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने 80 वर्ष से अधिक उम्र के सेवानिवृत्त व रक्तदान करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व से मिल रही सुविधा को बहाल करने की मांग की। प्रांतीय महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने संगठन के कार्य प्रणाली की प्रशंसा की। इसके पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं अतिथियों को बैज अलंकरण, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका प्रसाद दूबे व कोषाध्यक्ष अशोक कुमार को मनोनीत किया। इस मौके पर राजेश पांडेय, एनबी सिंह, बीएल कुशवाहा, ओपी त्रिपाठी, डॉ. व्यासमुनि राय, शिवशंकर यादव, डॉ. आरपी शर्मा, अमरनाथ तिवारी, उग्रसेन सिंह, डीएन राय, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें