फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के गुर्गे पर फिर कसा शिकंजा, एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, जिले में मचा हड़कंप

Fri, 28 Jul 2023 01:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

मुस्तफाबाद थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक को अपनी जांच आख्या सौंपी थी। रिपोर्ट के मुताबिक मुुस्तफाबाद निवासी जाकिर हुसैन उर्फ विक्की गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप में लिप्त था, जिसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के गुर्गे पर फिर कसा शिकंजा, एक करोड़ की सम्पत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएस-191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को गैंग के सहयोगी सदस्य अभियुक्त जाकिर हुसैन उर्फ विक्की की एक करोड़ रुपये की पेट्रोल पंप (भूमि व भवन) को कुर्क कर लिया। एसपी के मुताबिक जाकिर हुसैन उर्फ विक्की इस समय जेल में बंद है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Varanasi: बीएचयू के रिसर्च स्कॉलर विपिन कुमार का UPSC में भू-वैज्ञानिक के तौर पर चयन, इसी साल मिला था PMRF
विज्ञापन

मुस्तफाबाद थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक को अपनी जांच आख्या सौंपी थी। रिपोर्ट के मुताबिक मुुस्तफाबाद निवासी जाकिर हुसैन उर्फ विक्की गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप में लिप्त था, जिसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वह इस समय जेल में बंद है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त जाकिर हुसैन उर्फ विक्की द्वारा अपने नाम से मौजा चकफरीद परगना बहरियाबाद में पेट्रोल पम्प का निर्माण कर उसका संचालन किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजारू कीमत एक करोड़ रुपये है। एसपी की संस्तुति पर जिला मजिस्ट्रेट ने कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया है। इसी कड़ी में सुबह पुलिस ने आज यह कार्रवाई की। एसपी ओमवीर सिंह ने मुताबिक मुख्तार अंसारी के गुर्गे जाकिर हुसैन की चक फरीद में पेट्रोल पंप को कुर्क किया गया। वह गैंगस्टर मामले में जेल में बंद है। जमीन की कीमत एक करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें