फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदपुर ने ताजपुर कुर्रा को हराकर कप पर कब्जा जमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नागा बाबा स्पोर्टिंग क्लब नवली के तत्वावधान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल बुधवार को मुहम्मदपुर और ताजपुर कुर्रा के बीच खेला गया। इसमें मुहम्मदपुर ने ताजपुर कुर्रा को 1-0 से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

खेल की शुरुआत में ही मुहम्मदपुर की तरफ से खेल रहे नाइजीरियाई खिलाड़ी लिमी ने गोल कर दिया। इसके बाद कुर्रा की टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच समाप्त होने पर मुहम्मदपुर की टीम 1-0 से विजयी हुई। मुख्य अतिथि रेवतीपुर के ब्लाक प्रमुख राहुल राय ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैन आफ दी मैच मुहम्मदपुर के नाइजीरियन खिलाड़ी लिमी तथा मैन आफ द सिरीज कुर्रा के कौसर खां को मिला। बेस्ट गोलकीपर कुर्रा के निहाल एवं बेस्ट डिफेंस का पुरस्कार मुहम्मदपुर के गोल्डेन को मिला। निर्णायक की भूमिका अजय सिंह एवं कमेंट्री अभिषेक मिश्रा ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान धनजी सिंह, लालबहादुर सिंह, ग्राम प्रधान जमशेद राईनी, रोहित सिंह त्यागी, राजवीर सिंह, जयशंकर, चंदन सिंह, राहुल गुप्ता, सत्यम पांडेय, मिंटू राय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें