फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बलिदानी कैप्टन को सांसद ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
​बलिदानी कैप्टन प्रशांत चौरसिया के परिजनों से मुलाकात करतीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत। स्
विज्ञापन
गाजीपुर। जमानिया क्षेत्र के वीर सपूत बलिदानी कैप्टन प्रशांत चौरसिया को श्रद्धांजलि देने राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत उनके आवास पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके अदम्य साहस, पराक्रम व बलिदान को स्मरण किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कैप्टन प्रशांत चौरसिया ने अपने साथियों को बचाते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उनका साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकता।
उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सैनिकों की बदौलत ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और देशवासी सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। शहीदों की कुर्बानी ही राष्ट्र की असली ताकत है, इसलिए हमें उनके प्रति हमेशा सम्मान और कृतज्ञता की भावना रखनी चाहिए। इस दौरान शहीद के परिजनों से मिलकर सांसद भावुक हो उठीं। परिजनों की आंखें भी नम रहीं, लेकिन यह गर्व के आंसू थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि शहीद का बलिदान सदैव अमर रहेगा। इस मौके पर डॉ. अवधेश बिंद, रामनिवास गुप्ता,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें