फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
जमानिया तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत---मृतक गोविंद यादव की फाइल
विज्ञापन
भड़सर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जमानिया तिराहे के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। जहां हालत गंभीर है। दोनों नगर स्थित एक दुकान पर काम करते थे। काम खत्म करने के बाद रात में घर जा रहे थे। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बिरनो थाना क्षेत्र के परवा निवासी अभिषेक यादव ने बताया कि बड़े भाई गोविंद यादव (27) और रसूलपुर तिलस्वाना निवासी घनश्याम यादव (26) एक साथ नगर स्थित एक दुकान पर काम करते थे। दोनों लोग काम खत्म करने के बाद शुक्रवार की रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान जमानिया तिराहे से कुछ दूरी आगे पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बड़े भाई गोविंद यादव को मृत घोषित कर दिया।
उनके साथी घनश्याम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। गोविंद दो भाइयों में बड़े थे और अविवाहित थे। पिता की कुछ वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। ऐसे में परिवार की पूरी जिम्मेदारी गोविंद के कंधों पर थी। बेटे की मौत से मां सुशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें