फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पिकअप से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज पुलिस चौकी के पास हुए सड़क हादसे की खबर में....मृतक सोनू यादव-फाइ
विज्ञापन
सुहवल। कोतवाली क्षेत्र के रजागंज पुलिस चौकी के सामने मंगलवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सुहवल पुलिस ने घेराबंदी करके पिकअप तो पकड़ लिया, लेकिन चालक भाग गया। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि फूलपुर निवासी सुरेश यादव ने तहरीर देकर जानकारी दी कि भतीजा सोनू यादव (24) रात करीब 11 बजे बाइक से शहर की ओर जा रहा था। रजागंज पुलिस चौकी के सामने नगर क्षेत्र की ओर से तेज रफ्तार आ रहे पिकअप ने सामने से पिकअप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में सोनू यादव बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। इधर, पिकअप का पहिया सोनू के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। दुर्घटना में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। सुहवल पुलिस ने थाने के सामने घेराबंदी करके पिकअप को पकड़ लिया। जबकि चालक भाग गया। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा सुरेश यादव की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को चिह्नित करने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें