विश्व मजदूर दिवस पर शहर में जूलूस निकालते जिला श्रमिक समन्वय समिति के सदस्य।
जिले में रविवार को विश्व मजदूर दिवस मनाया गया। जिला श्रमिक समन्वय समिति की ओर से शहर में मोटरसाइकल जुलूस निकला। जुलूस विभिन्न रास्तों से होते हुए सिंचाई चौराहा स्थित नलकूप मंडल कार्यालय परिसर में सभा में बदल गया।
समिति के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने पहली मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। महासचिव आरएम राय ने केन्द्र सरकार के श्रम कानूनों की घोर निंदा की। निर्भय सिंह ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
समिति के संरक्षक सुरेंद्र सिंह ने जिले के कर्मचारियों से एकता की अपील की। सभा में मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, वृंदा सिंह, अनंत सिंह, डा. दुर्गेश सिंह, विवेक सिंह शम्मी, दुर्गेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादवउपस्थित थे। अध्यक्षता अंबिका प्रसाद दुबे ने की। मानवाधिकार जन निगरानी संघ की तरफ से टैगोर मार्केट में मजदूर दिवस पर परिचर्चा आयोजित हुई। जिसमेंे वक्ताओं ने मजदूरों के हित में काम करने पर बल देते हुए हक की लड़ाई लड़ने की बात कही।
मुहम्मदाबाद ः ज्ञानानंद इंटर कालेज शहबाजकुली में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से गोष्ठी हुई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डा. जनक कुशवाहा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें मजदूरों का उपहास कर रही हैं। देश के कई हिस्सों में भयंकर सूखा पड़ा है। मजदूर शहर की तरफ पलायन कर रहे हैं। अध्यक्षता सुमेर सिंह कुशवाहा व संचालन राजेन्द्र प्रसाद गाजी ने किया।