फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खेत में खरपतवार साफ कर रही मां को लगा करंट तो बचाने आई बेटी, दोनों की गई जान

विज्ञापन
मृतका सीमा देवी की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
सैदपुर (गाजीपुर)। भीरा बलुवा गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत में धान की रोपाई से पहले खरपतवार साफ कर रहीं मां-बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली निगम पर पहले से शिकायत के बावजूद खामी दूर न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतका के पति राममूरत यादव ने बताया कि भीरा बलुवा गांव निवासी सीमा देवी (45) अपनी सबसे छोटी बेटी खुशी यादव (15) के साथ सुबह करीब नौ बजे खेत में खरपतवार साफ कर रही थीं। खेत के पास लगे विद्युत खंभे के स्टे वायर में करंट उतर आया। सीमा देवी जैसे ही स्टे वायर के पास पहुंचीं, वह करंट की चपेट में आकर उससे चिपक गईं। मां को तड़पता देख कुछ दूरी पर काम कर रही खुशी उन्हें बचाने दौड़ी, लेकिन हाथ पकड़ते ही वह भी करंट की चपेट में आ गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए। कुछ देर तक आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने का विरोध किया। एसडीएम ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी और कोतवाल अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सैदपुर क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी और उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि खंभे में कई दिनों से करंट उतर रहा था। इसकी शिकायत कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से की गई, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि समय रहते खामी दूर कर दी जाती तो मां-बेटी की जान बच सकती थी।

अंत्योदय कार्ड, आवास समेत अन्य योजनाओं का मिलेगा लाभ

एसडीएम ने परिजनों को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि विद्युत निगम से मिलने वाली सहायता के अलावा पात्रता के अनुसार अंत्योदय कार्ड, आवास समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।

शिकायत मिलने पर दर्ज करेंगे प्राथमिकी

क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि यदि परिजन बिजली निगम के खिलाफ लिखित शिकायत देते हैं तो प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतका सीमा देवी की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें