फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के मंदिर में चोरी के मामले में मां-बेटे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खोजपुर गांव निवासी इसलावती देवी और उसके पुत्र सूरज को बुधवार को दिल्ली से आई पुलिस ने मंदिर में चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। चोरी के तीन लाख 93 हजार रुपये एवं आभूषण भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व दिल्ली के ओखला स्थित एक मंदिर में चोरी हुई थी। सीसी फुटेज के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। उससे इसलावती देवी और पुत्र सूरज के चोरी में शामिल होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिली कि मां बेटा घर आए हैं। इस पर उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस आठ मई को दुल्लहपुर आई थी। बुधवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने यहां की पुलिस की मदद से घर से मां बेटे को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। दुल्लहपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि खोजापुर निवासी बद्री कुमार की पत्नी इसलावती देवी एवं उसका बेटा दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दिल्ली पुलिस दोनों को लेकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें